फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल एनकाउंटर मामला पहुंचा दिल्ली

Tue, 27 Jun 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने समेत छह मांगों को लेकर क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि और आनंदपाल के वकील ए.पी. सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह और प्रतिनिधिमंडल के बीच यह मुलाकात करीब 15 मिनिट तक हुई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान पुलिस की कार्रवाई को गैर जिम्मेदारान बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंदपाल को सरेंडर करने का मौका दिए बिना उसे मार गिराया।

उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने, दाह संस्कार में उसके भाइयों को शामिल होने देने, परिजनों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को रोकने, परिजनों पर लगाए कथित झूठे मुकदमें वापस लेने आदि मांगों का पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम राजे का भी खटखटाया दरवाजा

वसुंधरा राजे - फोटो : vasundhra raje
आनंदपाल एनकाउंटर के मामले की जांच को लेकर आनंदपाल के परिजनों और क्षत्रिय समाज की ओर से सीएम वसुंधरा राजे को भी पत्र भेजा गया है। 

इसमें भी उन्होंने आरोप लगाया है कि आनंदपाल के दाहसंस्कार में आने वाले समाज के लोगों पर पुलिस द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इस पत्र में उन्होंने 
करीब ढाई साल पहले बीकानेर जेल में बंद आनंदपाल पर की गई फायरिंग की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें