फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने मंत्री के सामने खोली सरकारी तंत्र की पोल

Fri, 28 Jul 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मंत्री के साथ बैठक में विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायकों ने मंत्री के सामने सरकारी तंत्र की जमकर पोल खोली। किसी ने खस्ता हाल स्कूलों का मामला उठाया तो किसी ने कृषि विभाग की लापरवाही उजागर की।  
विज्ञापन


कोटा के टैगोर हॉल में आज कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। करीब चार घंटे चली इस बैठक में विधायकों ने सरकारी तंत्र पर सवाल उठाए। विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति पर लगाए जाने से बिगड़ी स्कूली शिक्षा के हालत बयां किए तो विधायक हीरालाल नागर ने कृषि अधिकारियों की पोल खोली।

विधायक विद्याशंकर नंदवाना ने मौसमी बीमारियों, कैथून में भूमाफियाओं के आंतक से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। विधायक संदीप शर्मा और प्रहलाद गुंजल ने भी जनता से जुड़ी कई समस्याओं को बैठक में रखा। विधायकों की समस्याओं को सुनने के बाद मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सांगोद के एडिशनल डायरेक्टर एग्रीकल्चर को एपीओ करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडावरा में चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही काम में लापरवाही और बैठक में नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जो अधिकारी लेट पहुंचे,वह भी बैठक में भाग लेने से वंचित हो गए। बैठक में अधिकारियों ने विभागवार जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रगति रिपोर्ट पेश की और कमियों के संबंध में मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सुधार के निर्देश दिए। दीगोद में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स के मामले को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श हुआ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें