फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: मध्यप्रदेश से शो रूम लूटने आए बदमाशों से अकेले भिड़े एसएचओ, फिल्मी स्टाइल में हथियार छीन टूट पड़े

Sat, 06 Aug 2022 09:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बदमाशों के पास भारी मात्रा में हथियार था। जैसे ही उनका सामना एसएचओ से हुआ, उन्होंने उनके सीने पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद भी एसएचओ नहीं डरे और अकेले ही चार बदमाशों से भिड़ गए। गिरफ्तार आरोपियों में एक गैंग का सरगना भी है।
विज्ञापन
एसएचओ बीएल मीणा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना से आए बदमाशों ने जयपुर के आभूषण शोरूम को लूटने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों का सामना जयपुर पुलिस के थानाधिकारी से हो गया। थानाधिकारी अकेले चार बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने बदमाशों से हथियार छीन लिया। थानाधिकारी के बहादुरी के सामने चारों बदमाश चित्त हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर के करधनी क्षेत्र में एक बोलेरो में बदमाश हथियार लेकर घूम रहे थे। इसकी सूचना विशेष टीम के प्रभारी गुरुभूपेन्द्र सिंह, करधनी थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा को मिली। जिसके बाद टीम ने कालवाड़ रोड स्थित गोविंदम टावर के पास नाकाबंदी कर बोलेरो को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। आगे जाकर पुलिस ने बदमाशों के वाहन की घेराबंदी कर ली और बोलेरो को रुकवा लिया। इस दौरान जब थानाधिकारी बीएल मीणा बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। एक बदमाश ने थानाधिकारी मीना के सीने पर पिस्टल तान दी। उसके बाद थानाधिकारी ने झट से बदमाश को मुक्का मारकर पिस्टल छीन लिया और बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने बदमाश की जमकर धुनाई की और गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों के पास से दो लोडेड पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैग्जीन, दो एयरगन, दो नकब, चार मास्टर चाबी बरामद की और एक बोलेरो जब्त की गई है। इसके साथ ही गैंग का सरगना को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी सरगना पंकज शर्मा उर्फ ढोलू, संतोष सिंह चौहान उर्फ कृष्णा, भूपेश यादव उर्फ भूपेन्द्र व पाली के सुभाष नगर निवासी तरूण गौड़ को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें