फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सड़क हादसे में घुमंतु जाति कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सांसी का निधन

Sat, 03 Jun 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जगमाल सिंह सांसी - फोटो : File
विज्ञापन
राजस्थान के घुमंतू, अर्द्धघुमंतू विमुक्त जाति कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जगमाल सिंह सांसी का शुक्रवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सांसी जयपुर से तारानगर जा  रहे थे और चुरू के रामसरा गांव के पास उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई और कार का संतुलन बिगड़ गया। उनकी कार चार—पांच पलटी खाकर गड्डे में गिर गई। 
विज्ञापन


हादसे के वक्त कार में सांसी के पुत्र रामधन सांसी, गनमैन बजरंग महिया और ड्राइवर शिवपाल फगेडिया थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इन चारों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां रात करीब 12 बजे जगमाल सिंह ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अन्य तीनों घायल हो गए। 

जगमाल सिंंह सांसी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न पदों पर रहे। वर्ष 2016 के दिसंबर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक सांसी को घुमंतु एवं विमुक्त जाति कल्याण आयोग का अध्यक्ष बनाया था। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। सांसी के निधन पर राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे वंचित वर्ग के एक सजग प्रतिनिधि थे और वे पिछड़े तबकों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें