कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा है कि हम लोग ऐसे लोगों से शासित हो रहे हैं, जिनकी विचारधारा में सहिष्णुता नहीं है। अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं वो दो व्यक्तियों के बीच हुए हैं, लेकिन इस बार दो विचार धाराओं के बीच चुनाव हो रहे हैं।
मीरा कुमार मंगलवार को जयपुर पहुंची थी। उन्होंने मडिया से कहा कि हम जिस धर्म को मानते हैं उसका सम्मान करते हैं। साथ ही दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। ये हमारी सोच है। देश में अब गलत व्यवस्था और सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसलिए यह जरूरी हो गया है कि राष्ट्रपित के चुनाव में विचार धारा को लेकर मजबूती से खड़े हो जाएं।
विपक्ष के सत्रह मुख्य दलों ने एक साथ मिलकर विचारधारा के चुनाव पर लड़ना तय किया और मुझे प्रत्याशी बनाया।