फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बुलाई रिव्यू मीटिंग, हर पॉजिटिव की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

Fri, 23 Dec 2022 10:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चीन सहित कई देशों में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा है। इसको देखते हुए गहलोत सरकार कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार के निर्देश जारी होने के बाद राजस्थान स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव हो गया है। विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोरोना के वैरिएंट का पता लगाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी डॉ. पृथ्वी ने कोरोना पॉजिटिव मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सीएमएचओ को सैंपल भिजवाने के लिए कहा है। जिससे नया वैरिएंट मिलने पर लोगों को अलर्ट किया जा सके। कोरोना पॉजिटिव सैंपल जयपुर और जोधपुर के मेडिकल लैब में जांच के लिए भिजवाई जाएगी।


वहीं राजस्थान सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने गुरुवार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले इलाके में रैंडम सैंपलिंग के आदेश दिए हैं। अब हर जिले में घर-घर सर्वे टीम जाएगी और संदिग्ध रोगियों की पहचान करेगी। हॉस्पिटल में भी संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें