फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार तो अब जागी सरकार

Tue, 07 Mar 2017 12:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ
विज्ञापन
राज्य में प्रस्तावित छह नए मेडिकल कॉलेजों पर एमसीआई की रिपोर्ट के बाद तलवार लटक गई है। इसी के चलते राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अब कह रहें है कि वे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस मामले में अपील करेंगे। मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा है कि एमसीआई कमेटी की ओर से जिन भी कमियों का उल्लेख किया गया है उन्हें तुरंत पूरा किया जाएगा। इसके बाद एमसीआई से अपील की जाएगी कि वे पुन: इन प्रस्तावित कॉलेजों का दौरा करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया की टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि राज्य के भीलवाड़ा, सीकर, पाली, बाड़मेर, डूंगरपुर व चूरू में जो प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में उनमें काफी अनियमितताएं है।  इसलिए इन कॉलेजों में जो 2017—18 से पहला सैशन प्रारंभ होने जा रहा है उसकी अनुमति नहीं दी जाए। इसके अतिरिक्त दो निजी कॉलेजों में भी अनियमितता के बारे में एमसीआई ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें