फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाइवे पर पिता-पुत्र पर बरसाईं गोलियां

Tue, 07 Mar 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
delhi highway - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
जयपुर-दिल्ली हाइवे पर बीती देर रात को हथियारबंद बदमाशों ने मामूली कहासुनी पर एक दुकान में मौजूद पिता-पुत्र पर यूं गोलियां बरसाई कि वहां से गुजर रहे लोग भी दहल गए। वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस फायरिंग में पिता मारपीट में जख्मी हुआ, वहीं बेटे के सीने में गोली लगी। हमले में घायल पिता-पुत्र को पहले शाहपुरा के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। बाद में, हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वारदात देर रात करीब 2 बजे शाहपुरा में दिल्ली हाइवे पर जयपुर तिराहे पर हुई। जहां गाड़ियों के टायर पंक्चर बनाने वाले लडडू वाले की दुकान है। देर रात एक गाड़ी में सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। नशे में धुत बदमाशों ने लडडू से रुपयों की मांग की। उसने एतराज जताया तो मारपीट शुरु कर दी। मारपीट से दुकान मालिक लड्डू के सिर में गंभीर चोटें आई। यह देखकर लडडू का बेटा गुलाम बचाव करने आया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। इससे उसके सीने में गोली लग गई।

वारदात का पता चलने पर घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में, हालत गम्भीर होने पर दोनों को जयपुर रैफर किया। थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस ने हाइवे पर नाकाबन्दी करवाई। सूचना मिलने पर कोटपुतली एएसपी और हाइवे एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें