फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 'कोमल' ने कर दिया पूरे परिवार को कमजोर, पीने पड़े जहर के घूंट

Tue, 10 Oct 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक परिवार की बिटियारानी 'कोमल' पूरे परिवार के लिए कमजोरी बन गई। उसके पूरे परिवार को सामूहिक आत्महत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन



पुलिस की आरंभिक तफ्तीश के अनुसार उदयपुर की ज्योति कॉलोनी में पूरे परिवार की आत्महत्या के पीछे उनकी बड़ी बेटी कोमल का कथित रूप से घर किसी युवक के साथ चले जाना है। इस स्कूल प्रचार्य विनोद शर्मा के परिवार का एक भी अंश अब मौजूद नहीं है। कोमल के चले जाने के बाद माता-पिता ने बदनामी के डर से कीटनाशक पिया और दो बच्चों को भी पिला दिया। कोमल इस घर की सबसे बड़ी बेटी थी।

सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री के शव दोपहर बाद जैसे ही कॉलोनी में पहुंचे, हर आंख भर आई। ज्योति कॉलोनी से एक साथ चार अर्थियां उठीं, तो हर कोई फफक पड़ा। कुछ परिजन तो सुबक-सुबक कर रो पड़े। कारण कि मृतक शिक्षक इस कॉलोनी की शान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली के पास ही रहता था कोमल का प्रेमी

फाइल फोटो - फोटो : social media
पड़ौसियों का कहना था कि बेटी का सदमा ये परिवार नहीं झेल पाया। मंगलवार को चारों शवों का यहां महासतियाजी स्थित श्मशाम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में कॉलोनी के अलावा शर्मा परिवार के मूल गांव के कई लोग, रिश्तेदार और उनके सहकर्मी मौजूद थे।

लोगों का कहना है कि बेटी का संबंधित युवक से मिलना पिता विनोद को पसंद नहीं था। यह युवक कोमल के घर की गली के पास ही रहता था। जब कोमल बिना बताए उस लड़के के साथ चली गई, तो परिवार को बदनामी की डर सताने लगा और उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का कदम उठा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें