फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांंति पर इस शहर को मिला बड़ा तोहफा, मेयर ने यूं दी बधाई

Sun, 14 Jan 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक लाहोटी
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर इस शहर को स्वच्छता अभियान के तहत अनोखा तोहफा मिला है। इसकी तोहफे की घोषणा शहर के मेयर ने की है।
विज्ञापन


मामला जयपुर शहर का है। शहर के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने मकर संक्रांति के पर्व पर जयपुरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जयपुर को ओडीएफ घोषित होने पर शहरवासियों को बधाई दी है।

महापौर ने बताया कि 40 लाख की आबादी वाले जयपुर महानगर को ओडीएफ करने में जिस प्रकार जयपुर की जनता और सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला है, वह अभूतपूर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम जयपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार दिन-रात एक करके मेहनत करके जयपुर को खुले में शौच से मुक्त घोषित करवाने में मदद की है, यह वाकई सराहनीय है। महापौर ने अपील की है कि इसी प्रकार नगर निगम जयपुर के अधिकारियों- कर्मचारियों ने मेहनत जारी रखी और जयपुर की जनता का जयपुर को स्वच्छ रखने में सहयोग मिलता रहा तो स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में जयपुर जरूर नंबर 1 आएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें