फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 करोड़ जियो यूजर्स का डेटा लीक करने वाला हिरासत में

Wed, 12 Jul 2017 10:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Reliance Jio
विज्ञापन
1.20 करोड़ रिलायंस जियो कस्टमर्स का डेटा लीक करने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में मुंबई पुलिस की टीम ने राजस्थान के चुरु जिले के सुजानगढ़ से इमरान नाम के एमसीए स्टूडेंट को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले अपने कस्टमर्स का डेटा लीक होने की रिपोर्ट मुंबई पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस और साइबर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक आईपी एड्रेस ट्रेस किया, जो चुरू जिले के सुजानगढ़ में इमरान छीपा नाम के शख्स का निकला।

इमरान छीपा का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने चुरू एसपी से संपर्क साधा और उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ यूं धरा गया इमरान और खुला ये राज

डेमो इमेज
मुम्बई पुलिस से पूरी जानकारी लेने के बाद सुजानगढ़ पुलिस ने गत सोमवार की रात को एक टीम बनाकर इमरान छीपा की तलाश शुरू, जिसमें 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

हिरासत में लिए गए इन 6 लोगों में से एक खुद इमरान छीपा निकला, जिसने सारा षडयंत्र रचा था। एमसीए स्टूडेंट इमरान छीपा ने गो डेडी के जरिए एक डोमेन नेम बुक कराया और magicapk नाम की वेबसाइट बनाई।

इस साइट पर यह दावा किया जा रहा है कि रिलायंस जियो 1.20 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है। हालांकि फिलहाल गो डैडी ने इस वेबसाइट को बंद कर दिया है।

इमरान से मुंबई पुलिस आज पूछताछ करेगी जिसके बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें