लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक की थाने में पिटाई कर दी।
राजस्थान के जोधपुर में लव जिहाद का कथित तौर पर यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। यहां समुदाय विशेष के युवक पर दूसरे समुदाय के लोगों ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। इसके चलते इस समुदाय के लोगों ने महामंदिर थाने पर जमकर हंगामा किया।
इस दौरान भीड़ ने थाने में मौजूद आरोपी युवक के रिश्तेदार की भी पिटाई कर दी। इसस मामला और गरमा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।