फिल्म 'पद्मावती' की प्रॉडक्शन टीम को मिल रही कथित धमकियों पर आज करणी सेना ने जवाब दिया है।
करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने आज जयपुर में कहा कि ये करणी सेना को बदनाम करने की साजिश है। राजपूत करणी सेना के नाम से पद्मावती फिल्म की प्रोडक्शन टीम को मिल रही कथित धमकियों को लेकर कालवी ने कहा कि ये सिर काट देने वाली बात और 1 करोड़ बांटने वाली बातें करणी सेना को बदनाम करने की साजिश है। करणी सेना लोकतांत्रिक तरीके से इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।