फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिस्टल के बल पर बाप-बेटे से सवा दो लाख रुपये की लूट, रुपये से भरा बैग छीनकर बदमाश हुए फरार

Sun, 18 Sep 2022 09:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाप-बेटे बाजार से घर लौट रहे थे। तभी बदमाश आए और उनसे रुपये भरा दो बैग छीन लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
जयपुर में लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में सवा दो लाख रुपये की लूट हो गई। प्रागपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम परचून के व्यापारी संदीप ग्रोवर और उसके बेटे से सवा दो लाख रुपये से भरे दो बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार व्यापारी संदीप ग्रोवर और उसका बेटा पावटा बाजार से दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर बदमाश आए और व्यापारी और उसके बेटे की कनपटी पर बंदूक लगा दिया। फिर डरा-धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।


सूचना पर डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव और थानाधिकारी किरण सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा है और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर नाकबंदी करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें