फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चांदना ने सचिन पायलट पर बोला जुबानी हमला, कहा-उनके समर्थक दो साल से सोशल मीडिया पर गाली दे रहे हैं

Sun, 18 Sep 2022 08:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जूता कांड के बाद भड़के अशोक चांदना ने एक बार फिर सचिन पायलट पर जमकर आरोप लगाए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पायलट समर्थक उन्हें गाली देते हैं।
विज्ञापन
खेल मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूते फेंकने के कांड के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना लगातार सचिन पायलट पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर चांदना ने ट्वीट के जरिए पायलट पर सीधे हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन पायलट के समर्थक मुझे दो साल से सोशल मीडिया पर गाली दे रहे थे।

विज्ञापन

चांदना ने कहा कि 10-15 दिन पहले गुर्जर सभा के दौरान सचिन पायलट समर्थित विधायक ने कहा था कि जो गुर्जर पायलट का साथ छोड़ कर गए थे, वो गद्दार हैं। समाज उन्हें सबक सिखाएगी। इससे पहले जूते फेंकवाने पर अशोक चांदना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बन सकें तो जल्दी बन जाएं क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया, तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं।

अशोक चांदना के आरोपों पर सचिन पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी पत्नी सारा पायलट ने इशारों-इशारों में कई बातें कह दी। सारा ने ट्वीट कर लिखा- कितने नादान हैं ये जुगनू, कहते हैं सूरज को उगने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें