फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: लिथुआनिया के साथ बिजनेस-ट्रेड को लेकर बैठक, चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने डेलीगेट को एक्सपो में किया आमंत्रित

Mon, 27 Feb 2023 03:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लिथुआनिया के लिथुआनियाई सियाउलीलाई चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड क्राफ्ट्स के 15 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने लिथुआनिया और राजस्थान के मध्य द्विपक्षीय बिजनेस और ट्रेड के अवसरों को जानने के लिए सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन
15 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल (आरईपीसी) विदेशों में स्थित अन्य वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के साथ बिजनेस और ट्रेड संबंध विकसित कर रही है। आरईपीसी के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा के प्रयासों की इस शृंखला में एससीसीआईसी लिथुआनिया के साथ उद्योग भवन बैठक की गई। लिथुआनियाई चैंबर के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से व्यापार एवं वाणिज्य के अवसर की व्याख्या की। इस अवसर पर राजीव अरोड़ा ने लिथुआनियाई प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान सरकार के 20 से 22 मार्च को जोधपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर फोर्टी संगठन के प्रतिनिधियों ने भी व्यापारिक अवसर पेश किए।

विज्ञापन


आरईपीसी ने भी प्रस्तुति देते हुए राजस्थान के निर्यात परिदृश्य को प्रस्तुत किया। राजस्थान और लिथुआनिया के प्रतिनिधिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस, हस्तशिल्प, ऑटो कम्पोनेंट, पर्यटन आदि क्षेत्रों में बहुत अवसर उपलब्ध हैं। अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान हस्तशिल्प, फर्नीचर और ऑटो कम्पोनेंट, उद्योगों का हब है। फोर्टी ने हाल ही में अपने औद्योगिक सदस्यों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आरईपीसी के साथ एमओयू किया है।



उल्लेखनीय है कि प्रदेश के औद्योगिक संघों और विदेशी मंडलों के प्रतिनिधियों के मध्य इस प्रकार की लाइव चर्चा पहली बार आयोजित की गई। बैठक के अंत में यह निश्चित किया गया कि एमओयू करने और निर्यात संभावनाओं को जानने के लिए एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल को लिथुआनिया भेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें