टीवी पर अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय 'कौन बनेगा करोड़पति' गैम शो की तर्ज पर राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में 'कौन बनेगा लखपति' गैम शो शुरू होने जा रहा है। शो में 15 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी प्रतिभागी अपना भाग्य आजमा सकेगा।
जानकारी के अनुसार, जेसीआई कोटा एवं नीलकंठ अपार्टमेंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वालो 'कौन बनेगा लखपति' गेम शो आगामी नवंबर माह में खिलाया जाएगा। इस गेम शो में 15 से 70 वर्ष की उम्र को कोई भी प्रतिभागी हिस्सा लेकर एक लाख तक की ईनामी राशि जीत सकता है। जेसीआई कोटा के अध्यक्ष लोकेश माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 25000 से ज्यादा लोग इस से जुड़ चुके हैं।
यह अनोखा गेम शो तीन भागों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में 5 नवंबर को सामान्य लोगों के लिए एवं 7 नवंबर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।