फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से गुहार! जाने वो कौनसा देश कहां वो चले गए

Sat, 15 Jul 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महेंद्र के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सात साल पहले वह मजदूरी की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन आज तक नहीं लौटा। उसके इंतजार में बूढ़ी मां और पत्नी की आंखें आज भी इंतजार कर रही हैं। बच्चे भी ये सोचकर मासूस रहते हैं कि आखिर उनके पिता कहां गए। आखिरकार सब जगह अर्जी लगाने के बाद थकहारकर घरवालों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सहायता करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामला सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के जेरठी गांव से जुड़ा है। यहां का रहने वाला महेंद्र कुमार उर्फ रोशन मजदूरी करता था। पत्नी किरण देवी का कहना है कि 30 मार्च 2010 को गांव का ही रहने वाला महावीर पुत्र मूलाराम उसके पति रोशन को अपने साथ लेकर गया था।

उसके बाद से ही पति का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश किया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी पति के बारे में नहीं मिली। बेटे के इतने साल बाद भी कोई पता नहीं लगने पर बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पत्नी भी सभी घरवालों को हिम्मत देती है, लेकिन अकेले में खुद के आंसू नहीं रोक पाती।
विज्ञापन


पुलिस से लेकर मंत्री तक सब जगह पति को ढूंढने के लिए गुहार लगाई। इसके बावजूद कोई पता नहीं लगा। अब थकहारकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और पति को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पत्नी ने कहा, लोग धमका रहे हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा

महेंद्र की पत्नी और मां - फोटो : amar ujala
महेंद्र की पत्नी किरण देवी ने बताया कि पति का सुराग लगाने के लिए उसने कहां-कहां ठोकर नहीं खाई। थाना अधिकारी से लेकर पुलिस महानिदेशक, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तक फरियाद भेजी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब थक-हारकर प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में महावीर के साथ गांव के ही रहने वाले तंवर सिंह राजपूत पर भी महेंद्र को गायब करने का आरोप लगाया गया है। पत्नी ने लिखा है कि पुलिस को बार-बार शिकायत करने के बाद भी गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही।

इसके चलते आरोपित लोग उनके परिवार को धमका रहे हैं तथा मुंह नही बंद करने पर पति जैसा हश्र करने की धमकी देते हैं। किरण देवी ने प्रधानमंत्री से पति को तलाश करने के लिए सीकर जिले की पुलिस को हिदायत देने की भी अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें