अजमेर जिले के मसूदा उपखंड में इन दिनों एक पैंथर की आहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पैंथर अब तक आठ भेड़ों को अपना शिकार बना चुका है।
जानकारी के अनुसार, अजमेर जिले के मसूदा उपखंड की रेबारियों की ढाणी में पैंथर आने की सूचना है। इससे ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर ने इलाके में 8 भेड़ों को अपना शिकार बना डाला है। ऐसे में अब ये पैंथर उन पर भी हमला कर सकता है। उधर, गांव में पैंथर की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है।
मसूदा एसडीएम सुरेश चावला, तहसीलदार हरिसिंह शेखावत और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेबारियों की ढाणी पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को पैंथर के पग मार्क दिखाए और पूरी घटना के बारे में अवगत कराया।