फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों पर फेंके पत्थर तेंदुए तक पहुंच गए, भड़क कर किया हमला, दो घायल

Sat, 24 Jun 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Leopard - फोटो : demo
विज्ञापन
उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में दो किसानों को बंदरों को भगाने के लिए उन पर पत्थर फेंकना भारी पड़ गया। इसी दौरान एक गुफा में छिपकर बैठे तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया। इससे दोनों किसान गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ क्षेत्र की बनाकोड़ा पंचायत के गांव बुझड़ों की भागल की है। यहां तालाब के किनारे खेतों में बंदर आ गए और इन्हें भगाने के लिए एक खेत में काम कर रहे दो किसानों ने उन पर पत्थर फेंके। ये पत्थर तालाब के पास तेंदूए की गुफा में भी चले गए।

उस समय वहां गुफा में मौजूद तेंदूआ भड़क गया और उसने किसान देवी सिंह व भैरूसिंह पर हमला बोल दिया। दोनों को घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवाड़ा में ले जाया गया।
विज्ञापन


उधर, तेंदुए की जानकारी लगने के बाद वन-विभाग की टीम और शूटर सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन शनिवार सुबह तक भी तेंदुए को पकड़ने में अभी सफलता नहीं मिली है। वन विभाग ने यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें