फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व का सबसे उंचा शिवलिंग बनेगा जोधपुर में

Sat, 24 Jun 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
वैसे तो भगवान का नाम ही इतना बड़ा है कि उसे कोई उंचाई या आकार देने की हैसियत इंसान नहीं रखता मगर फिर भी भक्ति भाव में इंसान अपने इष्टों के लिए कुछ भी कर सकता है। 
विज्ञापन


अब राजस्थान के जोधपुर जिले में भी भक्तों के लिए दुनिया का सबसे अनोखा एवं सबसे उंचा शिवलिंग तैयार होने जा रहा है। जोधपुर के ओसियां कस्बे में रद्राक्ष से दुनिया का सबसे उंचा शिवलिंग तैयार किया जा रहा है, जो करीब 33 से 34 फीट का होगा जिसमें 25 लाख रुद्राक्ष इसके निर्माण में लगेंगे।

शिवलिंग के लिए इतनी भारी मात्रा में रुद्राक्ष की खेप नेपाल से मंगाई गई है। जोधपुर के फलौदी में इस शिवलिंग के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया जिसमें बताया गया कि इस शिवलिंग का निर्माण तीन लाख स्क्वायर मीटर में होगा जिसको गुजरात के 160 मजदूर तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें