फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी में बहे लेक्चरर की नौ घंटे की बाद मेनहोल में फंसी मिली बॉडी

Sun, 02 Jul 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
घर लौट रहे एक कॉलेज लेक्चरर की बारिश के पानी से दरिया बनी सड़क पर तेज बहाब में बहने से मौत हो गई। शव करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद एक मेनहोल के पास फंसा मिला।
विज्ञापन

 
यह हादसा जोधपुर में हुआ। जानकारी के अनुसार पाली के बांगड़ कॉलेज के लेक्चरर अमरचंद राठी शनिवार रात एक्टिवा से घर लौट रहे थे। तभी वे रेलवे स्टेशन के सामने बारिश के बाद तेज बहाव से आए पानी में स्कूटर सहित बह गए। लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाब उन्हें आगे ले गए।  

जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे और सर्च आॅपरेशन शुरू करवाया। देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। सुबह फिर सर्च आॅपरेशन चलाया गया। इस दौरान अमरचंद का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर पीडब्लूडी चौराहे के पास मैन हाल में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें