फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर में बांटे पट्टे

Wed, 05 Jul 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
शिविर में बांटे पट्टे - फोटो : File photo
विज्ञापन
नगर निगम जयपुर के हवामहल पश्चिम जोन कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल गुप्ता, विधायक सुरेंद्र पारीक, महापौर डॉक्टर अशोक लाहोटी, उप महापौर मनोज भारद्वाज ने लोगों को पट्टा वितरित किए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर कुल 150 पट्टों का वितरण किया गया। इससे पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, विधायक सुरेंद्र पारीक, महापौर लाहोटी व उपमहापौर भारद्वाज ने आठ वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए 50 हॉपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पार्षद सुरेंद्र सिंह रॉबिन, विजय सोनी, भंवर छीपा, माया महावर, सुनीता आकड़, हवामहल पश्चिम जोन उपायुक्त दिनेश पारीक, उपायुक्त स्वास्थ्य द्वितीय करणी सिंह सहित नगर निगम जयपुर के अधिकारी—कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें