फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा के सीएम फेस को लेकर गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान, बोले-हमारा चेहरा तो हम ही हैं

Sat, 24 Sep 2022 08:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एक ओर भाजपा ने विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने का ऐलान कर चुकी है। वहीं अब कटारिया खुद को सीएम फेस बताना राजस्थान भाजपा में बड़ा हलचल मचा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी प्रतिपक्ष का नेता हूं। पार्टी से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे।
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर हलचल मची है। सबकी नजर इसपर है कि अगर सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो किसे सत्ता की चाबी मिलेगी। राजस्थान के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष के एक बयान ने भाजपा खेमे में भी हलचल पैदा कर दी है। कटारिया ने खुद को भाजपा का सीएम फेस बताया। उन्होंने कहा कि हमारा चेहरा तो हम ही हैं, हमारा चेहरा कोई खराब थोड़े हैं। मैं खुद भी प्रतिपक्ष का नेता हूं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव और अन्य राजनीतिक मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमान किसके हाथों में होगी, ये तो पता नहीं हैं। लेकिन कई लोगों ने अपना-अपना मुंह धोया होगा। अब किस के माथे पर टोपी बंधती है, ये तो कांग्रेस पार्टी तय करेगी। 


वहीं कटारिया ने भाजपा के सीएम चेहरे के सवाल पर खुद की दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी प्रतिपक्ष का नेता हूं। पार्टी से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने कभी आदमी के हिसाब से नहीं, अपने सिद्धांतों के हिसाब से मुकाबला किया है।

विज्ञापन

सचिन पायलट की नेताओं से मुलाकात पर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हर आदमी अपनी संभावनाएं देखता है। अपना-अपना एसेसमेंट करता है। उन्होंने कहा कि भले ही सीएम बदल लें पर हमारे लिए कोई मुसीबत नहीं है, जाती हुई सरकार को अब कोई नहीं बचा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें