फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में कोचिंग कर रहा यूपी का छात्र लापता

Sun, 18 Jun 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
छात्र हुआ लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोचिंग सिटी कोटा में कोचिंग कर रहा यूपी निवासी एक छात्र पिछले पांच दिन से लापता है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


कोटा से कोचिंग छात्र के लापता होने का करीब एक महीने में यह दूसरा मामला है। यह छात्र महावीर नगर से लापता हुआ है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सिद्वार्थनगर निवासी सुरेंद्र कुमार का बेटा अंकित दो साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। गुरुवार से ही वह अपना बैग, कपडे़ और एटीएम से साढे छह हजार रुपए लेकर निकला और वापस नहीं लौटा।

इसके छात्र के पिता ने बेटे से मोबाइल पर कई संपर्क भी किया तो वह कभी मुंबई तो कभी हैदराबाद में बताता है। पुलिस ने अब मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरु कर दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें