फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें रोजेदार भूखे-प्यासे रहकर कर रहे अल्लाह की इबादत

Sun, 18 Jun 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
रमजान के महीने मे रोजों के साथ इबादत का दौर भी जारी है। ख्वाजा साहब की नगरी अजमेर मे इन दिनों नन्हें रोजदार भी आसानी से देखे जा सकते हैं। पांच साल से लेकर 12 साल तक के  बच्चों ने भी भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की राह मे रोजा रखा हुआ है।
विज्ञापन


मुस्लिम इलाकों मे रमजान की रौनक घर से बाजारों तक में देखी जा रही है। हर तरफ अल्लाह की इबादत के लिए धार्मिक किताबें और टोपियां खरीदी जा रही हैं। ऐसे मे बच्चे भी अब अल्लाह की इबादत मे मस्जिदों की ओर रुख किए हुए हैं। एक ओर जहां गर्मी मे प्यास और भूख को बड़े-बड़े सहन नही कर पाते वहीं पांच साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे 15  घंटे भूखे—प्यासे रहकर रोजा रख रहे हैं। मासूम बच्ची नुजहत ने भी रोजा रखकर इस्लाम का एक फर्ज अदा किया तो भाई जैद खान ने भी अल्लाह की राह में अपनी भूख—प्यास मिटा दी और कम उम्र से ही रोजा रखना शुरू कर दिया। आज ये बच्चे अपने घर के बड़ों की तरह इबादत में अपना पूरा वक्त तो बिताते ही हैं, साथ ही स्कूल और अपने दोस्तों में नन्हे रोजेदारों के नाम से भी पहचाने जाने लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें