भीड़—भाड़ वाले इलाके में कुछ युवकों ने ओला कैब को रोका और उसके चालक चाकू मार दिया। इसके बाद वे कैब लेकर फरार हो गए।
यह घटना जोधपुर शहर के जेडीए सर्किल पर बुधवार सुबह की है। यहां एक ओला कैब चालक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने चालक की गर्दन पर चाकू से वार किया। इससे ओला कैब चालक गंभीर घायल हो गया, एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, सूचना मिलने पर एसीपी पूजा यादव सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि चालक की किसी से रंजिश तो नहीं थी। चालक का नाम श्यामलाल है और वह शहर के पास ही खेजड़ली गांव का रहने वाला है।