फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो...पढ़ाई के साथ अब स्कूल में उगेंगी सब्जियां भी

Thu, 25 May 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स्कूलों में होगा इस तरह का किचन गार्डन - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही खेती भी होंगी। शिक्षा विभाग में किए जा रहे नवाचारों के तहत अब ये नया एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में ही पालक, धनिया उगाए जाएंगे और मिड डे मील में इन्हीं का इस्तेमाल होगा। इससे सीधे तौर पर बच्चों को ताजा, पौष्टिक और कैमिकल रहित सब्जियां खाने को मिलेंगी।
विज्ञापन


यह एक्सपेरिमेंट बीकानेर में शुरू होगा। दरअसल हाल ही में बीकानेर के जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवाचारों को लेकर बात हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग में हो रहे नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। इस बैठक में ही सामने आया कि स्कूलों में किचन गार्डन की व्यवस्था करवाई जाए, जिससे बच्चों को वहीं उगी हुई सब्जियां खाने को मिले। इसके तहत जिले के सभी राजकीय स्कूलों के संस्था प्रधानों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों में कहा गया है कि सभी राजकीय विद्यालय जहां चार दीवारी व पानी की व्यवस्था है, वहां पर किचन गार्डन तैयार किया जाए। यहां पालक, धनिया समेत हरी सब्जियां जो बच्चों के लिए लाभकारी हैं, उन्हें उगाया जाए।
विज्ञापन


चारदीवारी की शर्त इस लिए रखी गई है, जिससे किचन गार्डन की सुरक्षा हो सके। इस तरह के किचन गार्डन में उगने वाली सब्जियों का उपयोग बच्चों के लिए मिड डे मील में किया जाए। जिससे बच्चों को सेहतमंद खाना खाने को मिल सके।

इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में उपजाऊ भूमि का उपयोग करते हुए हरियाली भी बढ़ाई जाए। हरी घास व पेड़ लगाए जाएं। जिससे वातावरण शुद्ध रह सके। किचन गार्डन तैयार करने में किसी तरह की परेशानी आए तो भामाशाहों की मदद ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें