फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जून को होगा राजस्थान के भामाशाहों का सम्मान

Thu, 25 May 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 28 जून को राजस्थान के भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के 23वें संस्करण का आयोजन जयपुर के स्थानीय बिड़ला सभागार में होगा। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सम्मान समारोह में 10 लाख या इससे अधिक की सहायता प्रदान करने वाले भामाशाह व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उन प्रेरकों को भी विभाग सम्मानित करेगा जिन्होंने शिक्षा में सहयोग के लिए भामाशाहों को प्रेरित किया है। 
विज्ञापन


देवनानी ने बताया कि वर्ष 1995 से प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अब तक राज्य में शैक्षिक सहयोग के लिए 1302 भामाशाहों को विभाग ने सम्मानित किया है। इसके अलावा प्रेरकों के रूप में भी 245 व्यक्तियों को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री ने भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों के लिए अभी से शिक्षा अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें