फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती या रंजिश में नहीं, इस वजह से हुआ मासूम का अपहरण

Mon, 03 Jul 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपित और सकुशल बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक मासूम का अपहरण उसके किरायेदार ने कर लिया, लेकिन यह अपराध उसने फिरौती मांगने या किसी रंजिश के लिए नहीं किया था। जानिए क्यों उठाया ये कदम...
विज्ञापन


आमतौर पर अपहरण की घटना के पीछे फिरौती वजह होती है या फिर किसी दुश्मनी के चलते बदला लेना। राजस्थान में एक मासूम के अपहरण की वजह कुछ और रही। अपहरणकर्ता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर उसके पास से बच्चे को दस्तयाब कर लिया। 

घटना राजस्थान के कोटा के कुन्हाड़ी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले महावीर मीणा के घर से उसके मासूम बच्चे का अपहरण हो गया था। आसपास तलाश करने पर भी जब बच्चा कहीं नहीं मिला तो उन्होंने कुन्हाड़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जगह—जगह दबिश दी और अपहरणकर्ता को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने किरायेदार धनराज केवट पर भरोसा कर बच्चे को उसके साथ खेलने के लिए घर के बाहर छोड़ दिया था, लेकिन धनराज बच्चे को अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपित धनराज केवट ने अपनी कोई संतान नहीं होने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। जिस वक्त उसने वारदात की उस वक्त वह शराब के नशे में था। धनराज का पत्नी से भी झगड़ा चल रहा था और दूसरी ओर संतान नहीं होने के गम में वह परेशान था। इसी कारण उसने बच्चे का अपहरण किया। तीन दिन तक वह बच्चे को लेकर हाड़ौती संभाग के अलग—अलग क्षेत्रों में घूमता रहा। आखिरकार आज वह भवानीमंडी में पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें