फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khadi Fashion Show: उद्योग मंत्री बोलीं- शो में दिखेगा परंपरागत पहनावे का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप, झलकेंगे नए रंग

Tue, 28 Mar 2023 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से जवाहर कला केंद्र में होगा खादी फैशन शो का आयोजन और खादी उत्पादों का प्रदर्शन।
विज्ञापन
खादी फैशन शो को लेकर बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 29 मार्च 2023 को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में खादी फैशन शो एवं खादी उत्पादों का प्रदर्शन करेगा। राजस्थान की परंपरागत खादी को आमजन विशेषकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से ये आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन




राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कंसल्टेंट एंड फैसिलिटेटर प्रख्यात फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह पंवार के नेतृत्व में होने वाले इस खादी फैशन शो में राजस्थान में खादी को बढ़ावा देने के लिए किए गए नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया कि फैशन शो एवं खादी उत्पादों का प्रदर्शन दिनांक 29 मार्च 2023 को जवाहर कला केन्द्र के मध्यवर्ती मुक्ताकाश मंच पर सायंकाल छह बजे से शुरू होंगे।

मंगलवार को बोर्ड कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता को राजस्थान सरकार की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, बोर्ड के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, वाइस चेयरमैन पंकज मेहता, राजस्थान लघु उद्योग निगम जयपुर के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग)  वीनू गुप्ता, खादी बोर्ड के सचिव ब्रजेश कुमार चांदोलिया और राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कंसल्टेंट एंड फैसिलिटेटर प्रख्यात फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह पंवार ने संबोधित कर खादी फैशन शो की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर खादी फैशन शो के माध्यम से राज्य सरकार यहां के परंपरागत पहनावे को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में प्रस्तुत करने जा रही है। साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के खादी परिधानों की विशेषताएं भी इस फैशन शो में नजर आएंगी।

राहुल गांधी निरंतर प्रोत्साहित कर रहे खादी को
राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कंसल्टेंट एंड फैसिलिटेटर, विश्वविख्यात फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह पंवार ने बताया कि खादी को आमजन से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक लोकप्रिय बनाना उनका उद्देश्य है। इसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन, कपिल शर्मा, मीका सिंह सरीखी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को खादी से जोड़ा है। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, विधानसभा पीठासीन, इन्वेस्ट राजस्थान, पाली में हुई नेशनल जंबूरी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर खादी को प्रोत्साहित करने के प्रयासों में जुटे हैं।

दैनिक जीवन वाले परिधान का दिया जा रहा प्रशिक्षण
राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि राज्य में खादी के कतिनों एवं कारीगरों को विशेष प्रशिक्षण देकर उनसे दैनिक जीवन में पहने जाने वाले परिधान तैयार करवाए जा रहे हैं। फैशन शो के माध्यम से खादी में किए गए इन्हीं नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, समाज कल्याण बोर्ड राजस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित राजस्थान सरकार के कई अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें