राजधानी में बुधवार से क्रिकेट प्रतियोगिता की राजावास के पास डी.आर.मंडेलिया ग्राउंड पर शरुआत हुई। अंडर—19 वर्ग में जोधपुर के एंजेल क्रिकेट अकेडमी और जयपुर के अस्टा क्रिकेट अकेडमी के बीच शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन एंजेल क्रिकेट अकेडमी ने टॉस जीता और बेटिंग का फैसला किया।
कप्ताल राहुल भाटी के नेतृत्व में एंजेल क्रिकेट अकेडमी ने तीस ओवर में 200 रन बनाए और अपने सभी विकेट खो दिए। राहुल भाटी ने ताबड़तोड़ बेटिंग करते हुए 112 रन का योगदान दिया। इसके बाद अस्टा क्रिकेट अकेडमी के कप्तान पराग मोदी के नेतृत्व में बेटिंग करने उतरे खिलाड़ियों ने 44 ओवर तक अपनी टीम के लिए 200 रन जोड़े और सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इसके चलते पहले दिन का पहला मैच टाई रहा। हालांकि, अस्टा क्रिकेट अकेडमी के कार्तिक गोयल ने 60 रन बनाकर चार विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच का अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 50 ओवर का रहेगा।