'पद्मावती' फिल्म विवाद को लेकर करणी सेना ने अब अपना स्टेंड क्लियर कर दिया है। अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से कोई बात नहीं होगी और किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा है कि अब बात बहुत आगे निकल चुकी है। समझौता हो ही नहीं सकता। कालवी के अनुसार इस विवाद का हल अब केवल 'पद्मावती' फिल्म पर पूर्ण बैन है और कुछ नहीं।
कालवी ने अलाउद्दीन खिलजी के समर्थन में आ रहे बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया व अन्य संगठनों में बैठे मुठ्ठीभर लोग फिजूल की बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानबाजी से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं होगा। कालवी ने फिर चेताया कि किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।