नौकरशाहों के आपसी खींचतान की खबरें अक्सर आती रहती है। लेकिन बुधवार को सामने आयी एक घटना ने राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है। दरअसल एक वरिष्ठ आरएएस ने एक आईएएस पर उसके अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले का है। यहां के कलक्टर राजेन्द्र भट्ट पर जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका ने कलक्टर आवास में उनके अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। यहीं नहीं धानका डूंगरपुर से रातोंरात जयपुर पहुंच गए है और उन्होंने राजस्थान के मुख्य सचिव अशोक जैन सहित अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात की।
जिला कलक्टर ने दी सफाई
अपहरण
धानका ने कहा है कि उनकी जान को भी खतरा है इसलिए उनका डूंगरपुर से ट्रांसफर कर दिया जाए। वहीं डूंगरपुर के जिला कलक्टर ने कहा है कि धानका झूठ बोल रहे है और वे बिना जानकारी के गायब है। इसलिए उन्हें 17 सीसी का नोटिस दिया जा रहा है।
जिससे बचने के लिए वे नाटक कर रहे है। गौरतलब है कि परशुराम धानका राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 1998 बैच के अधिकारी है। धानका के अनुसार जिला कलक्टर आवास पर कुछ बदमाशों ने जबरन जीप में बिठाकर उनके अपहरण का प्रयास किया था। राजस्थान के सीएस ने धानका को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के आदेश दिए है।