राजपूत समाज द्वारा विरोध के बाद विवादित फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग भले ही नहीं हो पाई हो मगर अब एक नई बहुचर्चित कहानी आमेर के महलों में फिल्माई जा रही है।
बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग आज से जयपुर के आमेर में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कंंगना रनौत भी आज जयपुर पहुंची।
जानकारी के अनुसार फिल्म के एक भाग को आमेर में शूट किया जाएगा, जिसे लेकर महल में सेटअप पहले ही तैयार कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग देखने आज भारी संख्या में लोग जमा हुए, वहीं स्थानीय लोग भी शूटिंग देखने आमेर महल पहुंचे।