जिन बेटों को पाल पोस कर बड़ा किया और उनका परिवार बसाया उन्हीं बेटों ने बूढ़े मां-बाप को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। अब मां-बाप दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित दम्पती ने जिला कलक्टर से मकान दिलवाने की गुहार लगाई है।
मामले के अनुसार, 73 वर्षीय सुरेश झा और उनकी पत्नी किरण झा को उनके दो बेटों सुमित और सुधीर ने 8 मई को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। किरण झा ने बताया कि 8 मई से वह इधर—उधर रिश्तेदारों के पास जाकर बेटों को समझाने का निवेदन कर रहे हैं, लेकिन बेटे किसी की सुनने को तैयार नहीं। थक—हारकर उन्होंने जिला कलक्टर गौरव गोयल से गुहार लगाने की ठानी। किरण झा ने बताया कि कलक्टर गोयल ने उन्हें जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।