फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटों ने मां-बाप को घर से निकाला, कलक्टर से गुहार

Mon, 29 May 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जिन बेटों को पाल पोस कर बड़ा किया और उनका परिवार बसाया उन्हीं बेटों ने बूढ़े मां-बाप को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। अब मां-बाप दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित दम्पती ने जिला कलक्टर से मकान दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, 73 वर्षीय सुरेश झा और उनकी पत्नी किरण झा को उनके दो बेटों सुमित  और सुधीर ने 8 मई को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। किरण झा ने बताया कि 8 मई से वह इधर—उधर रिश्तेदारों के पास जाकर बेटों को समझाने का निवेदन कर रहे हैं, लेकिन बेटे किसी की सुनने को तैयार नहीं। थक—हारकर उन्होंने जिला कलक्टर गौरव गोयल से गुहार लगाने की ठानी। किरण झा ने बताया कि कलक्टर गोयल ने उन्हें जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें