शहीद गणपतराम की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करते सेना के अधिकारी
- फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर के तंगधार में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद गणपत राम को नम आंखों से विदाई दी। जोधपुर में उनके पैतृक गांव खुड़ियाला में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
सुबह करीब 10 बजे गणपत की पार्थिव देह दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा पैतृक गांव लाई गई। जैसे ही जवान का शव गांव पहुंचा तो एकबारगी माहौल गमगीन हो गया और परिवार वाले देह से लिपटकर विलाप करने लगे। इसके बाद घर से स्कूल तक शवयात्रा निकाली गई।
गांव की सरकारी स्कूल के पास राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ शहीद गणपत राम का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव भेराराम सियोल ने सीएम वसुंधरा राजे की ओर से शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी। इससे पूर्व सेना के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद को श्रदांजलि दी। इस दौरान शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ ने शहीद के जयकारे लगाए।