फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं रेलवे की रियल हीरो, बचाई कई की जिंदगी अब मिला सम्मान

Tue, 26 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ईनाम हासिल करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सजगता से रेल हादसों को टालकर हजारों लोगों की जिंदगी और लाखों का सामान बचाने वाले रेलवे के रियल हीरोज को आज सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दरअसल उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक टी. पी. सिंह ने आज जयपुर मण्डल पर रेल संचालन में सतर्कता व सजगता से कार्य करने के लिए 3 रेलकर्मियों को प्रधान कार्यालय में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

जानकारी के मुताबित लोको पायलेट मक्खन लाल मीना व राकेश कुमार मीना को रेल संचालन में सतर्कता से कार्य करने के लिए पुरस्कार प्रदान किया। ये दोनों 24 सितंबर को हिसार-जयपुर पैसेंजर गाड़ी को चला रहे थे तभी उन्होंने गांधीनगर-जयपुर रेलखण्ड पर रेलवे ट्रैक पर लोहे की रोड व पत्थर पडे़ देखकर गाड़ी को तुरन्त ब्रेक लगाकर रोका तथा अपनी सजगता से संभावित दुर्घटना को टाला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

निकल रही थी चिनगारियां

पुरस्कार पाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, अनिल कुमार गैटमैन को भी सजगता से कार्य करने के लिए सम्मानित किया। अनिल कुमार 24 सितंबर को अपनी ड्यूटी के समय देखा कि कोयले से भरी मालगाड़ी के पहिये से आग की चिनगारियां निकल रही थी, जिसको देखकर सजगता व तत्परता से लाल झण्डी दिखाकर गाड़ी रुकवाकर उस समस्या को ठीक कर गाड़ी को सकुशल रवाना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें