फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो डेटा लीक मामला: 'जियो के सॉफ्टवेयर को लेकर आरोपी ने किए ये खुलासे

Wed, 12 Jul 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
रिलायंस जियो के 1.20 करोड़ कस्टमर्स के डेटा लीक मामले में एक हैरानी कर देने वाली बात सामने आई है। मुख्य आरोपी इमरान छीपा ने पुलिस पूछताछ में जियो के सॉफ्टवेयर को लेकर कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन



मुख्य आरोपी इमरान छीपा ने पुलिस को बताया कि जियो के सॉफ्टवेयर में ही कई खामियां हैं। जियो के सॉफ्टवेयर में ही इतनी गुंजाइश थीं कि वहां से कस्टमर्स का डेटा जुटाना आसान हो गया था।

इमरान ने 5 जुलाई को ही अपनी वेबासाइट magicapk पर यह डेटा अपलोड किया था, जिसके बाद में साइट पर इतना ज्यादा ट्रैफिक आने लगा कि एकबारगी तो साइट ही हैंग हो गई।
विज्ञापन


पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर इमरान ने पुलिस को बताया कि उसका magicapk वेबसाइट बनाने के पीछे केवल यूजर्स को छोटी मोटी जानकारी देना था।
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी वेबसाइट पर जिओ कस्टमर्स के लिए लिखा ये...

Reliance JIO Crowed - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार अपनी साइट तैयार करने के दौरान इमरान जियो के सॉफ्टवेयर पर भी लगातार नजर बनाए हुए था। ऐसे में तब उसे सॉफ्टवेयर में काफी गड़बड़ियां मिली, जिसमें यूजर्स की छोटी मोटी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।

इमरान ने यह जानकारियां अपनी वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराते हुए साझा कर दी। जानकारी के अनुसार इमरान ने अपनी वेबसाइट पर लिखा था कि रिलायंस जियो कस्टमर्स का यह डेटा मूल दस्तावेजों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि इमरान की साइट के जरिए 1.20 करोड़ यूजर्स के मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, सिम एक्टिवेशन की तारीख और आधार नंबर लीक हो चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें