गांव के एक मंदिर के पास विचरण करता पैंथर
- फोटो : Internet
जवाई गांव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में चर्चाओं में रह चुका है। यहां के पैंथर पर लिखी एक किताब का विमोचन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया था। जवाई वन्यजीव प्रेमियों के लिए काफी महत्व रखता है क्योंकि यह शायद दुनिया में एकमात्र ऐसी जगह होगी जहां पैंथर और इंसान एक साथ रहते हैं।
यह गांव पहाड़ियों से घिरा रहता है। पहाड़ियां करीब 850 लाख साल पुरानी है। इन्हीं में पैंथर रहते है। ये पैंथर यहां चार—पांच के झुण्ड में भी अठखेलियां करते देखे जा सकते है। आमतौर पर पैंथर झुण्ड में नजर नहीं आता।