फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों में केबिन बनाकर पंजाब—हरियाणा से लाई जा रही थी एक करोड़ की अवैध शराब

Mon, 06 Mar 2017 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
illigal wine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में हो रही अवैध शराब की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग की टीमों ने सोमवार तड़के करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की शराब पकड़ी। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई अलवर, कोटपूतली और चुरू जिले में आबकारी विभाग की टीमों ने की। मामले में तीन जनों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, ट्रकों में भरे शराब के कार्टन से थाने भर गए।
तलाशी के दौरान आबकारी की टीम को पता चला कि अवैध शराब के कार्टनों को छिपाने के लिए तस्करों ने ट्रकों में लकड़ी के अलग तरीके के बॉक्स बना रखे थे। 

अलवर में आबकारी उपाधीक्षक ज्ञानचंद ने बताया कि आज तड़के शाहजहांपुर आबकारी पुलिस चौकी पर तैनात टीम ने नाकाबंदी के दौरान 12 चक्का ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। जिसमें लकड़ी के विशेष तरीके से बने बॉक्स में अवैध शराब के 710 कार्टन भरे हुए थे। जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह ट्रक पंजाब से राजस्थान में शराब की तस्करी कर लाया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी तरह, चुरु जिले के तारा नगर में पुलिस व आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर अवैध शराब से भरा हुआ ट्रक पकड़ा। जिसमें करीब 4 सौ से ज्यादा हरियाणा निर्मित ब्रांडेड शराब के कार्टन भरे हुए थे। जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा है।
Trending Videos
विज्ञापन

कोटपूतली में भी मिली 50 लाख कीमत की अवैध शराब

excise department - फोटो : amar ujala
कोटपूतली आबकारी थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक के दिल्ली की तरफ से आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने नाकाबंदी करा दी। तब दिल्ली जयपुर हाईवे पर होटल दीवान के सामने एक ट्रक को पुलिस ने रुकवाया। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। 

संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक पर लदा तिरपाल हटाया। तब पीछे प्लाइवुड के बॉक्स रखे हुए थे। पुलिस ने ट्रक से फ्लाईवुड उतरवाना शुरू किया। तब आधा ट्रक खाली होने पर आधे हिस्से में एक केबिन बना था। जिसके केबिन में एक खिड़की बनी हुई थी। पुलिस ने प्लाई से बने इस केबिन को हटवाया तो उसमें अवैध शराब की करीब 400 पेटियां रखी हुई थी। 

इस पर पुलिस ने बहरोड़ निवासी ड्राइवर प्रतापचंद गुर्जर को गिरफ्तार कर ​लिया। पूछताछ में उसने हरियाणा निर्मित अवैध शराब नारनौल जिले से गुजरात ले जाने की जानकारी दी। इनमें 350 कार्टन पार्टी स्पेशल तथा 50 कार्टन रॉयल स्टैग की थी। शराब की कुल कीमत 30-35 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें