जेकेके में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में मंगलवार शाम को जापानी शिंटो थिएट्रिकल डांस की प्रस्तुति हुई। जापान एवं भारत के 60 वर्षों के सांस्कृतिक सम्बंधों को दर्शाने के लिए कार्यक्रम जवाहर कला केंद्र और द जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसके तहत ‘मैजिसावा कगुरा ग्रुप‘ द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों ने पक्षियों द्वारा हर्ष और आनन्द में किया गया नृत्य ‘टोरी माई‘ की प्रस्तुति दी। ‘संबासो‘, अनाज की अधिक उत्पादन की कामना से किया गया नृत्य था। कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में शिगेयुकी एबे, सेइकी यॉशिडा, जून इवाबुची, हिरोकी एबे और शिन्या इवाबुची शामिल थे।
शिंटो देवताओं को समर्पित इस संगीतमय थिएटर प्रस्तुति में कलाकारों ने बड़े घंटों, बांसुरियों एवं ड्रम्स के जरिए स्वरात्मक कथा एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकार ने नृत्य के माध्यम से पौराणिक कहानियों एवं लोक कथाओं का वर्णन किया।