फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tobacco Day: मंत्री ने दिया तंबाकू से दूर रहने का संदेश

Tue, 30 May 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुरस्कार देते हुए मंत्री राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भगवान महावीर कैंसर अस्पताल में चल रही 10 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत तम्बाकू मुक्त रहने का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ थे।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने चिकित्सालय की ओर से तम्बाकू मुक्ति के लिए आयोजित किए गए दस दिवसीय अभियान की सराहना की। इन्होंने तंबाकू मुक्ति के लिए संचालित हस्ताक्षर अभियान पर अपना संदेश अंकित किया। साथ ही बनाई गई मानव श्रृंखला में अपनी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास में हो रहे तम्बाकू के उपयोग को इस अभियान के माध्यम से जागरूकता लाकर तम्बाकू के उपयोग को बन्द करने के लिए प्रेरित करें। ऐसा करके आप कई जिन्दगियां बचा सकते है।

कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आयोजित की गई पेन्टिग प्रतियोगिता में बनाई गई पेन्टिग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बेहतर पेन्टिग बनाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें