जयपुर से बैंकॉक जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबर है। अब मात्र 3999 रुपए में जयपुर से सीधे बैंकॉक के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगी।
जानकारी के अनुसार, एयर एशिया आगामी 29 सितंबर से थाइलैंड के लिए सीधे फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी। इसके लिए खास बात यह है कि आपको केवल 3999 रुपए ही चुकाने होंगे।
बताया जा रहा है कि 29 सितंबर 2017 से 28 अगस्त 2018 के बीच यात्रा करने के लिए 31 जुलाई से बुकिंग चालू होगी, जो 13 अगस्त तक चलेगी। जयपुर से फ्लाइट संख्या एफडी 131 23:35 मिनट पर उड़ान भरेगी।
इसके साथ ही कल से एयर एशिया जयपुर से कोलकाता के बीच भी नियमित फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।