फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां प्रभु के दर्शनों के लिए भी वसूला जा रहा शुल्क, भक्त नाराज

Mon, 31 Jul 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सावन के महीने में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। इससे गुस्साए भक्तों ने आज वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
विज्ञापन


दरअसल, कोटा में ऐतिहासिक गराडिया महादेव मंदिर में जाने के लिए वन्यजीव विभाग द्वारा शुल्क वसूलने का मामला जोर पकड़ने लगा है। विभाग के अनुसार यह क्षेत्र मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र है, ऐसे में वहां दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं से शुल्क वसूला जा रहा है। टाइगर की दस्तक से पहले ही वन्यजीव विभाग द्वारा वसूले जा रहे इस शुल्क का अब विरोध तेज हो गया है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से लिए जा रहे शुल्क को खत्म करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वन मंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि यदि शुल्क व्यवस्था जल्द समाप्त नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें