डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम के खिलाफ जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में भी एक मामला दर्ज है। इसी मामले को लेकर जयपुर से पुलिस की टीम राम रहीम से पूछताछ करने सुनारिया जेल गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राम रहीम पुलिस पूछताछ में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। दरअसल राम रहीम पर जयपुर के जगतपुरा निवासी कमलेश ने मार्च 2015 को पुलिस में शिकायत दी कि उसकी पत्नी डेरे में गई थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है।