फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी!

Fri, 17 Nov 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पद्मावती
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली को फिल्म सेंसर बोर्ड से बड़ा झटका लगा है। इसका कारण है कि अब एक दिसंबर को फिल्म 'पद्मावती' रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान सहित कई राज्यों में संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' का लगातार विरोध बढ़ता जा रहा था। इस विरोध में राजपूत समाज सहित कई समाज और संगठनों की ओर से आवाज बुलंद की गई थी। इसके बाद से ही हर ओर से फिल्म पर रोक की मांग उठ रही थी, क्योंकि फिल्म में महारानी पद्मावती के चरित्र को जिस तरह दिखाया गया है वह इतिहास से छेड़छाड़ है। फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप विभिन्न संगठनों की ओर से लगाया जा रहा था।

इसके बाद फिल्म सेंसर बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव का बयान आया है। इसमें बताया गया है कि सुधार के लिए फिल्म 'पद्मावती' को वापस भेजा गया है। इसके पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर संशय खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि अब ये फिल्म आगामी एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी।  
विज्ञापन


उधर, अभी मामले को लेकर संजय लीला भंसाली का कोई बयान नहीं आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये पहले ही जता चुके विरोध

- फोटो : amar ujala
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर राजस्थान के कई पूर्व राजपरिवार के सदस्य विरोध जता चुके हैं। इनमें जयपुर राजपरिवार की सदस्या और विधायक दीया कुमारी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, शाहपुरा के राजपरिवार से जुड़े और विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे देवायुष सिंह, विधायक भवानी सिंह राजावत सहित अन्य कई लोग शामिल हैं। सभी ने फिल्म को लेकर अपने-अपने बयान दिए।

कोटा में पिछले दिनों राजपूत समाज के लोगों ने आकाश सिने मॉल में तोड़फोड़ की। वहीं, उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ के किले को आज बंद किया गया। यहां सर्वसमाज की ओर से धरना भी दिया जा रहा था। फिल्म का विरोध इस कदर बढ़ चुका था कि एक व्यक्ति ने तो अपने शादी के कार्ड पर ही फिल्म को बहिष्कार करने का स्लोगन वाला कार्ड छपवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें