फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन पर रोक: जयपुर नगर निगम ने बांटे कपड़े के फ्री थैले

Mon, 19 Jun 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इन कियोस्कों से बांटे जा रहे हैं थैले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर में पॉलीथीन बैग के उपयोग को रोकने के लिए जयपुर नगर निगम की ओर से राहगीरों को फ्री में कपड़े के थैले बांटना सोमवार से शुरु कर दिया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में महापौर अशोक लाहोटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थें। सोमवार को शहर के जौहरी बाजार, छोटी चौपड़, श्याम नगर सब्जी मंडी, लाल कोठी सब्जी मंडी, राजापार्क, गौरव टावर तथा एमआई रोड पर नगर निगम ने कियोस्क लगाए और कपड़े के थैले बांटे। 

उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग व  बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के लिए 5 वर्ष की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जयपुर नगर निगम की टीमों ने सोमवार को भी पॉलीथीन रखने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान शहर में कई जगह चालान की कार्रवाई की गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें