लिटरेचर फेस्टिवल के लिए तैयार किया गया स्वागत द्वार
- फोटो : Amar Ujala
साहित्य का महाकुंभ 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' की तैयारियां आखिरी चरण में है जिसके लिए पांडाल तैयार लगभग पूरा हो चुका है। 25 जनवरी से शुरू होने जा रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आयोजन स्थल डिग्गी पैलेस पर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जहां पैलेस में अलग अलग स्थानों पर मंच सजा दिए गए है।
बता दें कि साहित्य के इस महाकुंभ में इस बार शब्दों की गंगा बहाने 35 देशों से करीब 400 से अधिक साहित्यकार शिरकत करेंगे। आयोजकों द्वारा जारी की गई सूची में कई बड़े नाम बताए गए जिसमें वर्ष 2006 में शांति के लिए नोबेल प्राप्त कर चुके मोहम्मद युनुस, पुल्तिजर अवॉर्ड विनर हेलेन फील्डिंग जैसे लोग शामिल हैं।
गौरतलब है कि अभी तक जेएलएफ संस्करण काफी सफल रहे हैं। हालांकि यहां आने वाले वक्ताओं के बयान और उनको लेकर मचे बवाल ने भी लोगों तक जेएलएफ की पहुंच बनाई है। जेएलएफ के पूर्व के संस्करणों में अमिताभ बच्चन, गुलजार, प्रसून जोशी, सलमान रुश्दी सरीखी शख्सियतें भी सम्मलित हो चुकी हैं।